पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • राजीव ने लाई आईटी क्रांति, जिससे आज देश बन रहा विश्व गुरु:शर्मा

राजीव ने लाई आईटी क्रांति, जिससे आज देश बन रहा विश्व गुरु:शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

21 वीं सदी के भारत का सपना संजोये विश्व के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री भारत र| स्व. राजीव गांधी वास्तव में फादर ऑफ डिजिटल इंडिया थे और देश में कम्प्यूटर और मोबाइल को लेकर जो क्रांति आई वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है।

उक्त बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर आयेाजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने ही देश में आईटी क्रांति लाई थी, जिसके चलते भारत तेजी से विकास किया और आज विश्व गुरू बनने के पद पर अग्रसर हो पाया है। विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि असम, पंजाब और कश्मीर को पटरी पर लाने, दुनिया में टूटते लोकतंत्र के बीच देश में 73वें व 74 वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायतीराज क्रांति का शंखनाथ करने वाले राजीव गांधी की योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता। रघुराज प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को ऐसे पथ पर अग्रसर किया था, जिससे गरीब शोषित समाज को जीने का हक मिला है।

देवेश सिंह, इंजी. रवि पाण्डेय, रमेश पैगवार, नंदकिशोर हरवंश, ऋषिकेश उपाध्याय, शत्रुहन दास महंत, निर्मल दास वैष्णव, उत्तम पाटले, भगवान दास गढ़ेवाल, हरदेव टण्डन, श्रीमती हेमलता राठौर, श्रीमती प्रभा पाटले ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्धिकी ने व आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरिफ अंसारी, श्रीमती नीलू पाण्डेय, गुलजार सिंह, शरद तिवारी, कमलेश बाबा, पप्पू खान, हीरा उपाध्याय, राघवेन्द्र ब्यास, रामराज्य पाण्डेय, ऋषि शर्मा, जिला युकां अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, गुलाबुद्दीन खान, प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, निशु राठौर, पवन कश्यप, रामशरण कहरा, सुखराम गरेवाल, राघवेन्द्र सिसोदिया, कमला बाई, कृष्णा बाई, सुमित्रा बाई, मनीष राठौर, संदीप अग्रवाल, पार्षद रामकुमार यादव, बाबाराम लदेर, रामबिलास राठौर, परमेश्वर निर्मले, बिसाहू चंद्रा, बोधसाय चंद्रा, ईश्वर सिंह जगत, गुडडू पठान, आकाश तिवारी, अनिल वर्मा, अशोक रात्रे, अनिल राठौर, राकेश कहरा, नवल सिंह, बिसाहू राम चंद्रा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

आयोजन

पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

राजीव को बताया आधुनिक भारत का जनक

बलौदा | राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्‌ठा हुए और राजीव गांधी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल रात्रे ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता की संज्ञा देते हुए कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति लेकर आए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रफीक कुरैशी, राजा कश्यप, कन्हैया राठौर नर्मदा सोनी, अशरफ कुरैशी समेत कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...