पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • आयोजन... सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 40 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा

आयोजन... सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 40 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन... सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 40 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

बिर्रा-चांपा | कुर्मी युवा संगठन शिक्षा समिति द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन शासकीय दीवान दुर्गेश्वर सिंह उमावि में किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कुर्मी युवा संगठन शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों को युवाओं को अपनी प्रतिभा को तराशने और आंकलन करने का मौका मिलता है। परीक्षा की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी मुकुंद कश्यप, बुध्देश्वर कश्यप, कन्हैया कश्यप व लता द्वारा निभाई गई।

नियुक्ति... मारवाड़ी युवा मंच नैला जांजगीर के आकाश अध्यक्ष, प्रियेश सचिव बने

जांजगीर-चांपा | मारवाड़ी युवा मंच नैला जांजगीर के वर्ष 2018 -19 के लिए चुनाव हुआ। आकाश बंसल को अध्यक्ष, प्रियेश अग्रवाल को सचिव व अमन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष आशीष गोयल ने मायुम नैला जांजगीर द्वारा साल किए गए कार्यक्रम अमृतधारा प्याऊ, पौधरोपण, नन्ही मुस्कान, आनन्द सबके लिए, निःशुल्क कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य शिविर, गौ सेवा, चलो गांव की ओर, युवा महोत्सव कार्यक्रम की वार्षिक रिपोर्टिंग एवं वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। बैठक में अमर सुल्तानिया, आशीष गोयल, आशीष अग्रवाल , सुनील बंसल, सतीष अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, दीपक सिंघानिया, प्रवीण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, विपुल भोपालपुरिया, अंकित बसईवाल, अनुराग शर्मा, मयंक अग्रवाल, पीयूष सराफ, नवदीप अग्रवाल, बांके झाझड़िया, अमर अग्रवाल, संजय सुल्तानिया, अखिल बंसल, आकाश मोदी, पुलकित मोदी, जोगेन्द्र बंसलशामिल थे।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जांजगीर-चांपा : 9993602023

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...