संजय शर्मा चंद्रहास देवांगन
लोकसभा लड़ चुके हैं दादूराम
आम आदमी पार्टी ने 2014 के लोक सभा चुनाव में जैजैपुर के दादूराम मनहर को उम्मीदवार बनाया था। इस बार दादूराम मनहर को जैजैपुर विधान सभा से उम्मीदवार बनाया गया है।
पामगढ़ से खटकर होंगे प्रत्याशी
सोमवार को जारी की गई सूची में जिले के दो विधान सभा पामगढ़ और सक्ती से उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। पामगढ़ से चैतराम देव खटकर का नाम तय माना जा रहा है, औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं सक्ती से विजय मौर्य और योगेंद्र सोनी में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।