कघटरी में श्री राम कथा कल से
बलौदा | ग्राम कटघरी में 19 मई से 27 मई तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा वाचक स्वामी नंदाचार्य महाराज प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7.30 बजे तक कथा सुनाएंगे। गोंड़पारा कटघरी में आयोजित राम कथा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
कंबाइंड मेडिकल सर्विस के रजिस्ट्रेशन शुरू
जांजगीर-चांपा | यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रतिभागी 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिटन टेस्ट में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर कम्प्यूटर बेस्ड पर होंगे। एग्जाम 22 जुलाई को होगा।