पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलाज में लापरवाही, आरोग्य 104 पर करें शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाज में लापरवाही, आरोग्य 104 पर करें शिकायत

जांजगीर-चांपा |
निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने वाली आरोग्य 104 सेवा का विस्तार किया गया है। अब लोग इस नंबर पर चिकित्सीय संस्थान की लापरवाही, दुर्व्यवहार व अन्य शिकायत भी कर सकते हैं। वहीं पूर्व में इस पर केवल चिकित्सीय परामर्श ही लिया जा सकता था। दरअसल लंबे समय से मरीजों के इलाज में लापरवाही और दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर में सुविधाओं को बढ़ा दी है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति डॉक्टर्स की मनमानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में शिकायत कर सकता है।

खबरें और भी हैं...