पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • स्कूल की छत से गिरी थी छात्रा, कार्रवाई की मांग को लेकर पिता बैठे धरने पर

स्कूल की छत से गिरी थी छात्रा, कार्रवाई की मांग को लेकर पिता बैठे धरने पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर चांपा

संस्कार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर की छत से गिरकर प्राची गोस्वामी की संदिग्ध मौत की जांच एवं शाला प्रबंधन की मान्यता रद्द करने की मांग को लेकर छात्रा के परिजनों द्वारा पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। एसडीओपी द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया कि जून के पहले सप्ताह में जांच रिपोर्ट दी जाएगी। आंदाेलन में बैठे छात्रा के पिता राकेश गोस्वामी व अन्य लोगों ने पहले सप्ताह में जांच रिपोर्ट नहीं आने पर 10 जून से आमरण अनशन की चेतावनी दी हैै।

यह है मामला. संस्कार उच्चतर माध्यमिक स्कूल की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्राची गोस्वामी 11 जुलाई 2017 को सुबह लगभग 8:30बजे स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से गिर गर मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई व स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। किसी प्रकार की कार्यवाही स्कूल संचालक के खिलाफ नहीं होने पर परिजनों ने धरना प्रदर्शन किया।

धरना में बैठे लोगों को समझाइश दी गई है। थाना प्रभारी अभी छ़ुट्टी में है, वे ही कार्रवाई कर सकेंगे फिलहाल जून के पहले सप्ताह तक जांच पूरी कर जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है। अमित पटेल, एसडीओपी सक्ती

धरना प्रदर्शन करने वालों को समझाते पुलिस वाले

खबरें और भी हैं...