अर्थशास्त्र की परीक्षा में पकड़े गए 2 नकचली
अर्थशास्त्र की परीक्षा में पकड़े गए 2 नकचली
जांजगीर-चांपा | राज्य ओपन स्कूल की 12 वीं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में 862 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए 915 विद्यार्थियों का पंजीयन था। विकासखंड अकलतरा में 111, बलौदा में 74, बम्हनीडीह में 74, नवागढ़ में 166, पामगढ़ में 57, सक्ती में 64, मालखरौदा में 58, जैजैपुर में 97 और डभरा में 160 विद्यार्थी उपस्थित थे। जैजैपुर और अकलतरा में 1-1 नकल प्रकरण बने।