पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.75 लाख अजा वोटर्स को साधने जोगी, भूपेश, दूजराज पामगढ़ में जुटेंगे आज

1.75 लाख अजा वोटर्स को साधने जोगी, भूपेश, दूजराज पामगढ़ में जुटेंगे आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पामगढ़ विस के केरा में बघेल ने किया था बसपा से साथ चलने का आह्वान

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। इस बार पामगढ़ में जयंती कार्यक्रम में भाजपा को छोड़कर जोगी कांग्रेस के अजीत जोगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूपेश बघेल और बसपा के पूर्व विधायक दूजराम बौद्ध जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीनों दलों की नजर अनुसूचित जाति के वोटर्स पर है। जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के वोटर्स की संख्या करीब पौने दो लाख है। अजा वोटर्स की संख्या सबसे अधिक करीब 45 हजार पामगढ़ में है। इसके बाद दूसरे नंबर पर जैजैपुर और वोटर्स के हिसाब से तीसरे नंबर पर अकलतरा विधानसभा है। बसपा, कांग्रेस और जोगी कांग्रेस दल द्वारा शनिवार को अलग अलग कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है। यहां कार्यक्रम आयोजित कर राजनीतिक दल जिले के दूसरे विधान सभा के अजा वर्ग के मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी पार्टी उनके साथ है।

अनुसूचित जाति के वोटर्स पर एक नजर, संख्या के मामले में पामगढ़ में सबसे अधिक, जैजैपुर दूसरे व अकलतरा तीसरे नंबर पर
कांग्रेस का पामगढ़ में फोकस क्यों
मूलत: अनुसूचित जाति के मतदाता कांग्रेस के वोटर्स माने जाते हैं, जो बिखरे हैं वे बसपा से जुड़ गए हैं। इन बिखरे लोगों को साधने के लिए ही भूपेश बघेल पामगढ़ में लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। जिले में अजा वर्ग को साधने के लिए ही उन्हाेंने सोच समझकर पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र के केरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बसपा के लोगों को अपने साथ चलने का आह्वान करते हुए गठबंधन का संकेत दिया था। हालांकि अभी तक उनके आह्वान पर मुहर नहीं लगी है। पर इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

बसपा का गढ़ माना जाता है पामगढ
पामगढ़ विधान सभा बसपा का गढ़ माना जाता है। अजा के लिए रिजर्व होने से पहले यहां बहुजन समाज पार्टी के दाऊराम र|ाकर तीन बार विधायक चुनाव जीते, इसके बाद दूजराम बौद्ध विधायक बने। इससे यह स्पष्ट संकेत था कि अजा वर्ग का वोट केवल अजा वर्ग के उम्मीदवार को मिलता है। इन वजहों से इस विधान सभा को बसपा का गढ़ माना जाने लगा था। आरक्षित होने के बाद भाजपा के अंबेश जांगड़े ने इस मिथक को तोड़ा है। दाऊराम र|ाकर की वापसी के बाद यहां पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

जाेगी के केंद्र में पामगढ़-अकलतरा
अजीत जोगी भी जिले के जिस सीट पर अधिक फोकस कर रहे हैं उनमें पामगढ़ और अकलतरा विधान सभा शामिल है। अकलतरा के वर्तमान विधायक की जीत भी अजीत जोगी के कारण मानी जाती है, इसके अलावा उन्होंने भाजपा से जनपद अध्यक्ष की कुर्सी भी छिनकर अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज कराई है। पामगढ़ वे लगातार आते रहे हैं, उनके अलावा अमित जोगी, ऋचा जोगी भी पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। ऋचा जोगी ने तो पिछले दिनों गांवों में पदयात्रा तक की थी।

खबरें और भी हैं...