पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंडल मार्च में शामिल कांग्रेसी।

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

नगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार की शाम मुख्यालय के अंबेडकर प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहीद स्मारक पहुंचकर जलिया वाला बाग की घटना की 99वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं उन्नाव व कठुआ के रेप पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई ।

कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म के विरोध में कैंडल मार्च निकाली गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा पिछले 3 वर्षों में पूरे देश में केन्द्र सरकार की दमनात्मक नीतियों के चलते अराजकता का माहौल है। धर्म के नाम पर अत्याचार कर रहे हैं, जिसका उत्तरप्रदेश के उन्नाव और जम्मू की नाबालिग से हुए बलात्कार का मामला है। कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्धिकी ने व आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने किया। इस मौके पर शशिकांता राठौर, रमेश पैगवार, इंजी. रवि पाण्डेय, नीता थवाईत, प्रिंस शर्मा, राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, हीरा उपाध्याय, अनिल राठौर, सुखराम गरेवाल, भरतलाल लदेर, ऋषि शर्मा, ऋषिकेश उपाध्याय, भगवानदास गढ़ेवाल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...