पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख तो जमा हो गए दो हजार रुपए

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख तो जमा हो गए दो हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिले में 570 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बर्खास्तगी के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल चालीस दिनों से चल रही है, पर सरकार अपनी जगह अड़ी है, मानदेय बढ़ाने पर विचार की नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहाियकाओं ने जिला मुख्यालय में हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगी। भीख में उन्हें 2 हजार बारह रुपए मिले।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हड़ताल स्थल पर इकट्ठा हुई। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर चारों दिशाओं में निकल गई। दुकानों में जाकर भीख मांगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को इस तरह देखकर कई दुकानदार चौक भी गए। फिर स्वेच्छा अनुसार पैसे भी दिए। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से बिजली आफिस, नेताजी चौक, एसबीआई मेन ब्रांच स्थित दुकानों में जाकर सरकार द्वारा मानदेय नहीं बढ़ाने और बर्खास्तगी के बाद अब जीवन यापन के लिए भीख मांगा। जिलाध्यक्ष ताज बेगम रायपुर में धरना प्रदर्शन मंे शामिल हुई। जिले में छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्रीय ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

भीख में मिले 2 हजार 12 रुपए, कार्यकर्ताओं ने कहा, भीख नहीं लोगों का समर्थन - भीख मांगने के साथ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वापस पंडाल में पहुंची।

उन्हें 2 हजार 12 रुपए मिले। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने कहा जो पैसे मिले हैं वह भीख नहीं बल्कि जनता समर्थन है। भीख देकर जो समर्थन लोगों ने दिया है उससे उनका हौसला और बढ़ा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष से भीख मांगतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

570 बर्खास्त, अब 14 दिन से रूकी कार्रवाई
हड़ताल पर जाने पर अब तक जिले की 570 कार्यकर्ता-सहायिकाओं को बर्खास्त किया जा चुका है। नवागढ़, जांजगीर और जैजैपुर ब्लॉक में ही कार्रवाई हुई। अंतिम कार्रवाई 30 मार्च को जैजैपुर सीईओ ने करते हुए 200 कार्यकर्ता व 187 सहायिका को बर्खास्त किया। इसके बाद से किसी ब्लॉक में कार्रवाई नहीं हुई।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया मांगों का समर्थन
कचहरी चौक में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजीत साहू ने अपना समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार से डरने की जरूरत नही है, उनके द्वारा जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन की बैठक में बर्खास्तगी को बहाल करने का प्रस्ताव पास करा दिया गया है। जिपं सदस्य सरवन सिदार ने भी अपना सर्मथन दिया।

खबरें और भी हैं...