पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य... शिविर में 255 मरीजों का हुआ इलाज

स्वास्थ्य... शिविर में 255 मरीजों का हुआ इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य... शिविर में 255 मरीजों का हुआ इलाज
चांपा | सेवा भारती एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भोजपुर में किया गया। शिविर में 255 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क इलाज किया गया। डॉक्टरों ने 64 मरीजों का ब्लड शुगर की जांच की। 34 मरीजों का मलेरिया टेस्ट, 52 मरीजों की खून जांच, 15 मरीजों का सिलकसेल जांच की गई। शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संतोष मोदी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मनीष खरे, दंत रोग चिकित्सक डॉ. महेंद्र साहू, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक दुबे, संदीप बरेठ, राजेश जायसवाल, प्रदीप कुमार ने मरीजों की जांच की। इस मौके पर सेवा भारती के शेखर देवांगन, राम लला मनहर, अंजोर कुमार, शकुंतला देवी, आशा बाई, अभिषेक रात्रे, महेंद्र चौहान, बाबूलाल पाटले, दुर्गा प्रसाद देवांगन, दीपक साहू समेत वार्डवासी उपस्थित थे।

धर्म... शिव-शक्ति रूद्र महायज्ञ में शामिल हुए साहू
अकलतरा | ग्राम तागा में आयोजित नौ दिवसीय शिव-शक्ति रूद्र महायज्ञ में विधायक चुन्नीलाल साहू शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर यज्ञाचार्य वेदांती महाराज से आशीर्वाद लिया। विधायक चुन्नीलाल साहू ने कहा कि शिव-शक्ति रूद्र महायज्ञ के आयोजन से भक्ति का संचार हो रहा है। यज्ञाचार्य वेदांती महाराज ने बताया कि शिव-शक्ति रूद्र महायज्ञ के माध्यम से लोगों को धर्म मार्ग से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीण महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ ले। कार्यक्रम में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धार्मिक आयोजन... जुगमंदर बने चेंबर के संरक्षक
सक्ती | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर की प्रांतीय कार्यकारिणी में सक्ती के जुगमंदर अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया है। यह पहला ऐसा मौका है, जब चेंबर का प्रांतीय संरक्षक मंडल में बिलासपुर संभाग से किसी को संरक्षक का दायित्व दिया गया है। इससे पहले चेंबर की प्रदेश इकाई में चार लोगों को संरक्षक बनाया जाता था, अब जुगमन्दर अग्रवाल को पांचवें सदस्य के रूप में संरक्षक बनाए गए हैं।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जांजगीर-चांपा : 9993602023

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...