परशुराम जयंती में बटुकों का सार्वजनिक उपनयन संस्कार
परशुराम जयंती में बटुकों का सार्वजनिक उपनयन संस्कार
जांजगीर | परशुराम जन्मोत्सव पर सामूहिक उपनयन संस्कार ज्ञान ज्योति स्कूल जांजगीर में किया जाएगा। अनुराधा शुक्ला के निवास में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। उपनयन संस्कार में शामिल होने वाले बटुकों का पंजीयन शुरू हो गया है। बैठक में नीरा शर्मा, वीना शर्मा, सीता पांड़े, नीलू पांडे, गीता मिश्रा, अनिता मिश्रा, जयंती दुबे आदि शामिल हुईं।