एमबीए करने के लिए 30 तक कर सकते हैं आवदेन
अटल बिहारी वाजपेयी इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी ट्रिपल आईटीएम) से एमबीए इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विस अौर एमबीए पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट एंड ई-गवर्नेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। इसके लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) स्कोर अौर किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री या टेक्नोलॉजी में डिग्री होना जरूरी है।
मास्टर डिग्री होल्डर साइंस, अॉपरेशन रिसर्च, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स विद मैथ्स अौर स्टेटिस्टिक की योग्यता होेने पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन www.iiitm.ac.in की वेबसाइट के जरिए किए जा सकते हैं। आवेदन का तरीका व शर्ते वेबसाइट में बताई गई है। तय समय के बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।