धागे में आग लगने से 3 लाख का नुकसान
भास्कर न्यूज | बिर्रा-चांपा
मकान में रखे जुट धागा में आग लगने से करीबन तीन लाख का सामान जल गया। कल्याण बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष भोला देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बिर्रा के भाठापारा मे कल्याण बुनकर सहकारी समिति अध्यक्ष भोला देवागंन बुनकरी का काम करता है। 24 मार्च को वह जूट धागा लेकर आया था। 14 अप्रैल की रात जूट धागा में आग लग गई। उन्होंने आगजनी की सूचना लोगों को दी और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग से गोदाम में रखे नब्बे नग जूट धागा व लकड़ी, साड़ी व शर्ट समेत लकड़ी के आलमारी जलकर खाक हो गया।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
डंडे से मारकर पड़ोसी युवक की हत्या
भास्कर न्यूज | जांजगीर
कुलीपोटा में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश पर एक युवक ने पड़ोस के युवक पर लाठी से वार कर हत्या कर दी व आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार कुलीपोटा निवासी सुरेंद्र दास महंत पिता राखी दास ट्रक ड्राइवर था। शराब पीने की आदत होने से उसका पड़ोस के युवक रामस्वरूप से विवाद होता था।14 अप्रैल की शाम हो सुरेंद्र दास शराब के नशे में रामस्वरूप के घर के पास गाली गलौज कर रहा था। गुस्से में रामस्वरूप ने सुरेंद्र पर सड़क में ही डंडे से लगातार कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को मौके पर ही छोड़कर आरोपी रामस्वरूप स्वयं थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।