बैठक... यादव समाज की बैठक में समाजिक एकता पर दिया
बैठक... यादव समाज की बैठक में समाजिक एकता पर दिया गया जोर, पूर्व मंत्री हेमचंद को दी श्रद्धांजलि
छपोरा .सक्ती | चिखली मे झेरिया यादव समाज की बैठक जिला उपाध्यक्ष रामलाल यादव, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव, महासचिव सहनीराम यादव की उपस्थिति में हुई। यादव समाज के पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तहसील सक्ती के सचिव संतोष यादव ने समाज के लोगों से कहा कि सब एकजुटता के साथ रहें तथा अपने सामाजिक नियमावली का पालन करे। उन्होंने समाजिक स्तर पर अवश्य जमा करे ताकि समय पर काम आ सके। तहसील अध्यक्ष रामकुमार यादव ने समाज के लोगों को कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी वे आएं। पहले गांव में पंच से शुरूआत करें गांव व समाज का विकास कर सकें। इस बैठक में तहसील अध्यक्ष ऋषभदेव यादव, गोपाल नारायण यादव तहसील सचिव डभरा, नरेश यादव तहसील सचिव मालखरौदा, अमृत यादव, राजेंद्र यादव, लच्छी यादव, बुधराम यादव, पदुमलाल यादव, मनमोहन यादव, कन्हैया यादव, रोहन यादव सहित यादव समाज के लोग बडी संख्या मे उपस्थित थे।
फोटो 15 जेएएन 3: बैठक में चर्चा करते यादव समाज के पदाधिकारी
&&&&
धार्मिक आयोजन... अमलडीहा में नवधा रामायण का हुआ समापन, पुरस्कार भी दिए गए
सक्ती | अमलडीहा में 2 अप्रैल से प्रारंभ हुई अखंड नवधा रामायण का समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा विजेता को पुरस्कार भी दिया गया। पहला पुरस्कार मानस मंडली कोरबा, द्वितीय मानस मंडली मुड़पार, तीसरा पुरस्कार कंवलाझर की टीम को मिला। भंडारा का आयोजन किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि जगत, दीनबंधु, रामाधीन कैवर्त, गनपत सिदार, देवेंद्र सहित ग्रामीणों का योगदान रहा।
इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जांजगीर-चांपा : 9993602023
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स