पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के बाद पैरेंट्स करा सकेंगे बच्चों का एडमिशन

स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था को परखने के बाद पैरेंट्स करा सकेंगे बच्चों का एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर.चांपा

स्कूलों में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पहल की है। इसके तहत राज्य बाल संरक्षण अायोग ने नए सेशन में बच्चों की सेफ्टी और स्कूल में दी जाने वाली फेसिलिटी को परखने के लिए 164 पॉइंट का सेफ्टी मैनुअल तैयार किया है, जिसके तहत स्कूल में बच्चों की सेफ्टी के क्या इंतजाम हैं।

बाथरूम का रख-रखाव कैसा है, गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग-अलग बाथरूम की सुविधा है या नहीं, स्कूल में कितने टीचर हैं, क्लास में बच्चों की कैपेसिटी कितनी है, प्ले ग्राउंड कैसा है जैसी 164 बातों को आधार बनाया गया है, जिसे परखने के बाद पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन करा सकते हैं। दरअसल, पिछले सत्र में देश के कुछ स्कूलों में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई थीं, जिसने पैरेंट्स की चिंता बढ़ा दी थी। अब पैरेंट्स आयोग द्वारा जारी सेफ्टी मैनुअल के आधार पर अपने बच्चों का एडमिशन करा सकेंगे। पैरेंट्स की चिंता को ध्यान में रखते हुए जारी सेफ्टी को पढ़कर पैरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन करवा रहे हैं। यह मैनुअल मानव संसाधन विकास मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रायल के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने तैयार किया है। आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने बताया कि पैरेंट्स के लिए बने इस मैनुअल में कुछ पाॅइंट राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी एनसीपीसीआर को भेजे हैं।



इनके अलावा नए सेशन में आयोग स्कूलों का निरीक्षण कर ये देखेगा कि बच्चों को स्कूल में बुनियादी शिक्षा के साथ जरूरत की चीजें मिल रही हैं या नहीं। ये निरीक्षण शिक्षा विभाग के साथ किया जाएगा, जिसमें पीने के पानी की व्यवस्था, सफाई की जांच, लैब की जांच, टॉयलेट, टीचर्स की व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट, ग्राउंड, बच्चों को पढ़ाने का तरीका सहित कई चीजों को देखा जाएगा।

आप भी दे सकते हैं अपने सुझाव

इस मैनुअल में 164 पाइंट की लिस्ट है। अगर पैरेंट्स को लगता है कि इन पॉइंट्स में कुछ बातों को शामिल किया जाना चाहिए तो वो इस संबंध में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वेबसाइट ncpcr.gov.in अपने राय रख सकते हैं। इसके अलावा इसी वेबसाइट से 164 पॉइंट के मैनुअल को आप डाउनलोड कर सकते हैं।

सेफ्टी मैनुअल के कुछ खास बिंदु

स्कूल बिल्डिंग कैसी होनी चाहिए? क्लासरूम, लैब, किचन, टॉयलेट, ड्रिंकिंग वाटर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, फायर सेफ्टी मैनेजमेंट, प्लेग्राउंड, बाउंड्रीवॉल से लेकर ट्रांसपोर्ट और हाईजीन तक के बारे में बताया गया है। इन मापदंडों के आधार पर पैरेंट्स बच्चों के लिए सही स्कूल का सलेक्शन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...