पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोटिंग के 7 सेकंड बाद आप देख सकेंगे किसे वोट दिया

वोटिंग के 7 सेकंड बाद आप देख सकेंगे किसे वोट दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के किसी भी केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोट नहीं डलेंगे।

वोटर वेरिफाई पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन से पहली बार होगा मतदान

भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन पर लगातार सवाल उठने के बाद अब उसमें बदलाव किया गया है। वीवीपेट यानि वोटर वेरिफाई पेपर ऑडिट ट्रायल मशीन से मतदान होगा। वोट डालने के सात सेकंड बाद इस मशीन के स्क्रीन पर यह दिखेगा कि आपने किसे वोट दिया है।

2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम के साथ अटैच वीवीपेट मशीन से मतदान होगा। स्क्रीन के ऑफ होने पर वोटर्स की पर्ची कटकर मशीन के भीतर बाक्स में गिर जाएगी। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आपने जिसे वोट दिया है वोट उसी को मिला या किसी दूसरे को। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि ईवीएम से भी चुनाव कराने पर सत्ताधारी पार्टी पर मशीन से छेड़छाड़ का आरोप विपक्षी दल लगाते रहे हैं। इस आरोप से बचने व चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए ही ईवीएम के साथ अब वीवीपेट मशीन लगाई जा रही है, जिसे अंदाजा लगा लेंगे कि वोट उसे ही मिला है जिसे आप देना चाहते हैं।

एक मतदान केंद्र में होंगे 12 सौ वोटर

विधानसभा चुनाव में इस बार किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा वोट नहीं डलेंगे। क्योंकि पहली बार वीवीपेट मशीन का इस्तेमाल होगा और यह 1200 वोट तक ही बता सकेगी कि हमने किसे वोट दिया है। इसके चलते जिन मतदान केंद्रों पर 1200 से ज्यादा वोटर हैं उनके मतदाताओं को दूसरे केंद्रों से जोड़ा जाएगा या फिर नया मतदान केंद्र खोला जाएगा।

खबरें और भी हैं...