पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 लाख 79 गरीब परिवारों को अब 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा

3 लाख 79 गरीब परिवारों को अब 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिले के गरीब परिवार को पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी सरकार द्वारा स्मार्ट कार्ड से इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत 50 हजार रुपए तक का इलाज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में दिया जा रहा है। अब आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवार के सदस्य देश के किसी भी कोने में जाकर पांच लाख रुपए तक िन:शुल्क इलाज करा सकेंगे। इसके लिए 2011 की जनगणना सर्वे सूची में नाम होना जरूरी है।

इसके लिए शासन से सीएमएचओ को पत्र मिल गया है। इनका कहना है कि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत बीपीएल सूची में शामिल परिवारों को 1 वर्ष में 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में बीपीएल परिवारों की संख्या 3 लाख 79 है। सीएमएचओ डॉ. व्ही जयप्रकाश ने बताया कि 15 अप्रैल को जिले की एसईसीसी सूची केंद्र की विभागीय पोर्टल में अपलोड की जाएगी। 1 मई से सर्वे की शुरूआत हो जाएगी।

आयुष्मान भारत

2011 की जनगणना सर्वे सूची में नाम होने वाले परिवारों को मिलेगा लाभ, वर्तमान में सिर्फ 50 हजार रुपए तक का मिल रहा था मुफ्त इलाज

जांजगीर-चांपा जिले के गरीब परिवारों की सूची, 30 अप्रैल को ग्राम सभाओं में पढ़कर सुनाए जाएंगे ये नाम

ग्राम पंचायत में पढ़े जाएंगे परिवार के सदस्यों के नाम

पोर्टल में जो सूची दिल्ली से अपलोड की जाएगी, वह सूची स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। सूची 29 अप्रैल तक उपलब्ध करानी होगी। 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस मनेगा जहां ग्रामसभाओं में सूची में शामिल परिवार के एक-एक सदस्यों का नाम पढ़ा जाएगा। सूची को ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा करना भी अनिवार्य होगा। सूची में कोई गड़बड़ी न होने पाए इसलिए पंचायत सचिव, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं एएनएम को संयुक्त रूप से हस्ताक्षर भी करने होंगे।

फैक्ट फाइल

3 लाख 79 हजार जिले में परिवार की संख्या

2011 की सामाजिक आर्थिक जनगणना में नाम होना जरूरी

29 अप्रैल तक स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा सूची

30 अप्रैल को मनाया जाएगा आयुष्मान दिवस

50 हजार तक अभी होता है स्मार्ट कार्ड से फ्री इलाज

01 मई से मिलेगी 5 लाख तक इलाज की सुविधा

परिवार के 1-1 सदस्यों का होगा वेरिफकेशन

ग्राम सभा में वाचन के नाम यह सूची मितानिन एवं एएनएम को दी जाएगी। सूची में शामिल परिवारों के घर-घर जाकर सदस्यों का सत्यापन किया जाएगा कि सूची में शामिल परिवार के सभी सदस्य वर्तमान में जीवित है या नहीं, सूची के अनुसार परिवार में उतने सदस्य संख्या है या नहीं, इसका वेरिफिकेशन होगा। जो परिवार छूट जाएंगे उनके नाम जोड़ने के लिए मितानिन एवं एएनएम को सर्वे करना होगा। यह सूची 17 मई तक केंद्र को सौंपनी होगी।

आयुष्मान भारत के लिए 3 लाख 79 हजार परिवारों को चिह्नांकित किया गया है। सूची अभी मिली नहीं है, अपलोड करने का काम प्रारंभ किया जा रहा है। 29 अप्रैल तक संबंधित ग्राम पंचायतों में सूची भेज दी जाएगी। 1 मई से लाभ मिलेगा। व्ही. जयप्रकाश, सीएमएचओ, जांजगीर-चांपा

खबरें और भी हैं...