पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीमा तालाब को नहर से भरने के लिए कचहरी चौक तक नाली बनना शुरू

भीमा तालाब को नहर से भरने के लिए कचहरी चौक तक नाली बनना शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा

जिला मुख्यालय के भीमा तालाब को नहर के पानी से भरने के लिए नाली बनाने का काम शुरू हो गया है। 45 लाख की लागत से बीटीआई चौक से कचहरी चौक तक नाली बनाई जाएगी। नगर के भीमा तालाब में पानी कम होने के कारण आसपास के घरों व तालाबों का पानी भी घटने लगता है। इस तालाब में पानी भरा हाेने से घरों में पेयजल का स्तर बना रहता है।

लेकिन इस तालाब का पानी लगातार सूखने के कारण न केवल आसपास बल्कि पूरी बस्ती में जल संकट होता है। इस तालाब को नहर से जोड़कर सीधा भरने की योजना करीब सात साल पहले बनाई गई थी, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नाली बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया गया था, लेकिन बीच में पत्थर आने के कारण नाली बनाने का काम छोड़ दिया गया फिर इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गया। नगर के इस महत्वपूर्ण तालाब को भरने के लिए कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास से 45 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। सिंचाई विभाग द्वारा इस कार्य के लिए टेंडर निकालने के बाद अब निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इस नाली के बन जाने से भीमा सीधा नहर से जुड़ जाएगा।

बीटीआई चौक के पास बनाई जा रही नाली।

निकाली थी बाल्टी रैली

भीमा तालाब में पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाने के लिए नगर के युवाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण नहर से एक लोटा या बाल्टी लेकर अनाेखी रैली निकाली युवाओं ने इस रैली में नहर से पानी लेकर दो किमी पैदल चलते हुए उस पानी को भीमा तालाब में डालकर अधिकारियों द्वारा नहीं भरने का सांकेतिक विरोध किया था।

खबरें और भी हैं...