शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में लगेंगी कॉलेज की कक्षाएं
बिर्रा-चांपा | बिर्रा में नए शिक्षा सत्र से कॉलेज की पढ़ाई शुरू होगी। अभी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भवन की जांच करने के लिए जांजगीर कॉलेज और विश्वविद्यालय की टीम बिर्रा पहुंची थी। टीम ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल भवन को कॉलेज की कक्षाएं लगाने के लिए चयन किया है।
लंबे समय से बिर्रा में कॉलेज की मांग की जा रही थी। अंत्यव्यवसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष निर्मल सिन्हा के प्रयास से सरकार ने कॉलेज खोलने की घोषणा बजट में ही है, इस पर काम भी शुरू हो गया है। संयुक्त टीम में टीसीएल कॉलेज जाजंगीर के संतोष अग्रवाल, डॉ. बीडी दीवान, डॉ. बीके पटेल डॉ. आर्पी गुप्ता, पीडी महंत प्राचार्य हसौद, प्रोफेसर ऋषि शर्मा, आशीष सक्सेना, बीईओ कमलकपूर बंजारे, लालरेवती रमण सिंह, गोपी चन्दकर्ष आदि ने पंचायत में बैठक की। इसके बाद शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण किया गया।
जून से शुरू होगी कक्षाएं
कॉलेज का नया सत्र 16जून से प्रारंभ होगा। यहां यहां बीएससी और बी कॉम की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। जिसके लिए सेट अप भी तय हो गया है। प्राचार्य के अलावा दस प्रोफेसर, हिन्दी , अंग्रेजी व तीन साइंस तथा तीन आर्ट्स, दो काॅमर्स के प्रोफेसर होंगे। इनके अलावा दो लेखापाल और दो चपरासी की नियुक्ति की जायेगी।