पर्यावरण जनचेतना संदेश देने साइकिल पर निकले युवा
भास्कर संवाददाता|मनेंद्रगढ़
पर्यावरण जनचेतना फैलाने में अनवरत् सक्रिय पर्यावरण प्रेमी सतीश कुमार द्विवेदी शनिवार की सुबह मनेंद्रगढ़ से 110 किलोमीटर जनकपुर के लिए अपने साथियों के साथ पर्यावरण जनचेतना के लिए साइकिल रैली पर निकले।
वनमंडलाधिकारी जेआर नायक, एसडीएम प्रदीप कुमार साहू, नायब तहसीलदार शशिभूषण सोनी, अधिवक्ता रमेश सिंह, इंद्रा सेंगर, अनिल केशरवानी, संजय सेंगर, नरेंद्र अरोरा, बीडी गर्ग व प्रमोद बंसल ने साइकिल रैली को मनेंद्रगढ़ से रवाना किया। रैली में शामिल पर्यावरण प्रेमियों के द्वारा ग्राम पंचायत रोझी अौा पेंड्री में संगोष्ठी कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। 61 वर्षीय केल्हारी एसडीओ फॉरेस्ट सीएम शाक्य ने ग्राम पंचायत कछौड़ से केल्हारी तक 15 किलोमीटर साइकिल रैली में शामिल होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली में सतीश कुमार द्विवेदी के अलावा रामललन सिंह, सिद्धार्थ चटर्जी, रोहित प्रजापति, पवन कुमार, शनी लुईस, शिवम शर्मा, सत्यनारायण सिंह, राकेश सिंह, प्रेम सिंह, अनिल सिंह, मोहित, गोविंद सिंह, विवेक एवं किशन आदि युवा शामिल हैं। शनिवार को साईकिल रैली में शामिल युवाओं ने केल्हारी पहुंचकर विश्राम किया। दूसरे दिन 15 अप्रैल रविवार को साइकिल रैली जनकपुर के लिए रवाना होगी। जनकपुर पहुंचकर वहां कार्यक्रम के बाद वापसी करेगी और लोगों को संदेश देंगे।
पर्यावरण प्रेमी सतीश टीम के साथ साइकिल रैली पर मनेंद्रगढ़ से 110 किमी दूर जनकपुर को निकले
साइकिल रैली निकालकर युवाओं ने दिया पर्यावरण जनचेतना का संदेश।