- Hindi News
- National
- आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सांसद प्रतिनिधि पटेल के खिलाफ हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सांसद प्रतिनिधि पटेल के खिलाफ हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
सांसद प्रतिनिधि मोहन पटेल के मोबाइल नंबर से एक वाट्सएप ग्रुप पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट के मामले ने मंगलवार सुबह फिर तुल पकड़ लिया। जावरा सिटी थाना, सीएसपी कार्यालय एवं सुखेड़ा चौकी पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने आवेदन देकर पटेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आखिर में देरशाम सिटी पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि पटेल, उनके ड्राइवर और ग्रुप एडमिन सांसद प्रतिनिधि दिलीप हेमावत के खिलाफ धारा 107, 116 में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। तीनों को तहसील कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। वहां से उन्हें शांतिभंग ना हो, इसलिए बाउंड ओवर किया जाएगा।
नगर के छोटा मालीपुरा निवासी भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि मोहन पटेल के मोबाइल से सोमवार को दिलीप हेमावत मित्र मंडल वाट्सएप ग्रुप पर एक पोस्ट डाली गई थी। इसमें ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी थी। ब्राह्मण समाज के लोगों के राजनीतिक पद पर होने को लेकर भी टिप्पणी की गई थी। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। सोमवार देरशाम 7 बजे समाज के कुछ लोग अकेला हनुमान मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए। यहां समाजजन की बैठक में सांसद प्रतिनिधि पटेल भी पहुंचे और सफाई दी कि मेरा मोबाइल हैंग हो रहा था। उसे क्लियर करने के लिए ड्राइवर को दिया था। तभी उसने यह पोस्ट गलती से फारवर्ड कर दी थी। फिर भी समाज आहत हुआ तो माफी मांगता हूं। इसके बाद समाज के ज्यादातर लोग संतुष्ट हो गए और कार्रवाई नहीं की लेकिन मंगलवार सुबह मामले ने फिर तुल पकड़ा। राहुल शर्मा व उनके समर्थकों ने मंगलवार सुबह सिटी थाने में टीआई एस.सी. शर्मा को पटेल के खिलाफ आवेदन दिया। सीएसपी आशुतोष बागरी को भी एक आवेदन दिया गया। सकल ब्राह्मण समाज के नाम से कुछ लोगों ने एक अन्य आवेदन भी थाने में दिया। उधर सुखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पी.एस. ओहरे को भी वहां के समाजजन ने आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। सीएसपी बागरी एवं सिटी थाना प्रभारी शर्मा ने बताया आवेदन के आधार पर सांसद प्रतिनिधि पटेल व उनके ड्राइवर बंटी गुजराती निवासी पिपलौदा रोड जावरा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी है। बयान लेकर प्रकरण तहसील कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
पटेल का मोबाइल बंद, पुत्र बोला-हमने माफी मांग ली
मामले में सांसद प्रतिनिधि पटेल को फोन लगाया लेकिन उनका नंबर बंद मिला। उनके पुत्र समाजसेवी संजय पटेल ने बताया सोमवार को मां की तबीयत खराब होने से पिता उन्हें चैकअप के लिए बाहर ले गए थे। वहां मोबाइल हैंग होने पर ड्राइवर को क्लियर करने दिया था लेकिन उसने गलती से पोस्ट फारवर्ड कर दी। फिर भी हमने समाज की बैठक में माफी मांग ली है। थाने में भी लिखित माफीनामा दे चुके हैं। फिर भी यदि समाजजन ने आवेदन दिया और कोई कार्रवाई हुई तो सामना करेंगे। पिता का मोबाइल बंद आने पर पुत्र संजय ने कहा सुबह 7.30 बजे आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से पिता कहीं गायब हैं। हम खुद उन्हें तलाश रहे हैं और परेशान हैं।
भास्कर संवाददाता | जावरा