- Hindi News
- National
- मौलाना पोल्ट्री फॉर्म के दो कर्मचारियों से 50 हजार रुपए लूटे, मामला संदिग्ध
मौलाना पोल्ट्री फॉर्म के दो कर्मचारियों से 50 हजार रुपए लूटे, मामला संदिग्ध
मंगलवार रात करीब 9 बजे ताल रोड स्थित मौलाना पोल्ट्रीफॉर्म के दो कर्मचारियों से तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर 50 हजार रुपए लूट लिए। हालांकि पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार जावरा निवासी आरिफ मौलाना का ताल रोड पर पोल्ट्रीफॉर्म है। यहां काम करने वाले कर्मचारी जाहिद खान और चंदू हुसैन ने रात 9.30 बजे फॉर्म मालिक और पुलिस को सूचना दी कि हम ताल तरफ से माल सप्लाई करके आए। तभी फॉर्म के पास दो-तीन बदमाशों ने हमारे साथ मारपीट की और 50 हजार रुपए लेकर भाग गए। इसके बाद सीएसपी आशुतोष बागरी, आईए थाना प्रभारी डीके जोशी बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएसपी और थाना प्रभारी का कहना है मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना के बाद जो कर्मचारी चंदू हुसैन अस्पताल में भर्ती हुआ था, वह भी थोड़ी देर बाद कहीं चला गया। दोनों कर्मचारियों की जेब से पूरे पैसे भी नहीं गए। शंका के कई अन्य कारण भी हैं। फिर भी मामले को लूट मानते हुए गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
कर्मचारी चंदू