पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 करोड़ के टू लेन स्वीकृति पर मंत्री व सांसद का सम्मान

70 करोड़ के टू-लेन स्वीकृति पर मंत्री व सांसद का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | जावरा/रियावन

70 करोड़ की लागत से बनने वाली टूलेन रोड स्वीकृत होने पर मंगलवार को होरी हनुमानजी मंदिर परिसर में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, सांसद सुधीर गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। आतिशबाजी की।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चांदनी-रितेश जैन ने बताया 51 करोड़ 22 लाख रुपए मावता से रणायरा, रिछादेवड़ा, भाटखेड़ी, कालूखेड़ा, सेमलिया, चिकलाना, ढोढर से कलालिया, रिंगनोद से होकर हाटपिपलिया बड़ावदा तक टूलेन के लिए, 19 करोड़ 37 लाख रुपए लसुड़ियानाथी से चिकलाना, भाटखेड़ा, नवेली, रानीगांव, ठिकरिया, रोजड़ नदी तक टूलेन के लिए स्वीकृत हुए। कपिल जायसवाल, लक्ष्मण कुमावत, सुरेश टेलर, सरपंच भगत कनगेट, कमलदास बैरागी, दिनेश शर्मा, रामेश्वर मंडोरा, रणायरा सरपंच कुंती कुमावत, मुकेश भट्ट, सोमेश जोशी, राकेश जोशी, रिछादेवड़ा से भगवानसिंह, मुन्नानाथ, भेरूलाल पाटीदार, बंशी पाटीदार, परशराम पाटीदार ने स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गेहलोत, सांसद गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...