पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुजापुर टेकरी माताजी मंदिर में लगेगी पेयजल टंकी

सुजापुर टेकरी माताजी मंदिर में लगेगी पेयजल टंकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव सुजापुर टेकरी स्थित माताजी मंदिर पर सांसद सुधीर गुप्ता के माध्यम से 10 हजार लीटर की क्षमता वाली पेयजल टंकी लगेगी। वहीं दो लाख से गांव में मांगलिक भवन भी बनेगा, जिसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। गांव से माताजी मंदिर रोड के संबंध में सांसद से चर्चा कर स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मौका था गांव सुजापुर में भाजपा जिला पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का। मप्र किसान आयोग चेयरमैन ईश्वरलाल पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ.दिलीप शाकल्य, देवेंद्र शर्मा, जिला मंत्री सुनील भावसार, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौधरी का ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रितेश जैन ने कहा ग्रामीणों की समस्या के लिए सांसद प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। मप्र शिल्पी बोर्ड डायरेक्टर अतुल गौड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष रतनलाल लाकड़, पिपलौद युवा मोर्चा अध्यक्ष नानालाल शाह, पिपलौदा नगर परिषद अध्यक्ष श्यामबिहारी पटेल, प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष खारीवाल, जिला सहसंयोजक प्रकाश मांदलिया, सांसद प्रतिनिधि विश्वजीतसिंह राठौर का राजेंद्रसिंह, भंवरसिंह, हीरालाल, बापूलाल, पूरणसिंह, लक्ष्मणसिंह, दशरथसिंह, नरेंद्रसिंह, समरथ मीणा ने स्वागत किया। संचालन राकेश सेन ने किया। आभार भंवरसिंह ने माना।

समारोह

ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, आतिशबाजी के साथ हुआ भाजपा जिला पदाधिकारियों का सम्मान

भाजपा जिला पदाधिकारियों का सम्मान करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...