पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराबी पति ने पत्नी को पीटा, मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा, रिश्तेदारों ने बचाई जान

शराबी पति ने पत्नी को पीटा, मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा, रिश्तेदारों ने बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार रात एक शराबी ने नशे में प|ी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर मारने की कोशिश करने लगा। चीखें सुनकर रिश्तेदार आए और जान बचाई। इसके बाद पति भाग निकला। बेसुध महिला को अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया।

रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती महिला, उसके रिश्तेदार और पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। नाना साहब का मोहल्ला निवासी चंचल यादव (30) और पति जगदीश यादव (35) के बीच रोज की तरह शराब पीने की बात पर विवाद हुआ। चंचल का कहना था कि तुम शराब पीते हो और घर चलाने के पैसे नहीं देते। इसलिए शराब ना पीयो। इस पर दोनों में विवाद हो गया। पति ने दरवाजा बंद कर प|ी को पीटना शुरू कर दिया। फिर चार्जर का तार लेकर गला घोंटना शुरू किया। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस में रहने वाली चंचल की नानी खेमीबाई, काका लाखनसिंह, भाई राजकुमार व रिश्तेदार पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जगदीश ने दरवाजा खोला और भाग गया। रिश्तेदार बेसुध चंचल को सिविल अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रात 1 बजे रतलाम जिला अस्पताल रैफर कर दिया। सुबह तक वह बोलने की स्थिति में नहीं थी लेकिन बुधवार दोपहर स्वास्थ्य में सुधार होने पर रतलाम में नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार ने महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला व रिश्तेदारों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। सिटी थाना प्रभारी एस.सी. शर्मा ने बताया महिला सीधे रतलाम रैफर हो गई थी। इसलिए यहां बयान दर्ज नहीं हो पाए। रतलाम जिला अस्पताल में पुलिस ने बयान लिए हैं। सूचना के बाद यहां से महिला एसआई को भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शराब के नशे में पति द्वारा मोबाइल चार्जर से प|ी का गला घोंटने की घटना सामने आई है। अब विस्तृत जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पति की तलाश कर रहे हैं।

प|ी फैक्टरी में काम कर चला रही घर- रिश्तेदारों ने बताया चंचल की शादी 11 साल पहले नीमच के यादव मोहल्ला निवासी जगदीश यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही ये दाेनों जावरा आ गए और यहीं पर अलग मकान लेकर रहने लगे। पति जगदीश मिस्त्री का काम करता है और प|ी चंचल यहां की फावड़ा फैक्टरी में मजदूरी करती है। इनके तीन बच्चे बुलबुल (8), वरुण (6), मयंक (2) हैं।

जिला अस्पताल में भर्ती चंचल यादव

एक सप्ताह में शराब छुड़ाने को लेकर दूसरी बड़ी घटना

10 मई को अकब बिजली घर के पीछे रहने वाले राजेश सुनहरे को शराब पीने जाने से रोकने के लिए उसकी प|ी नीतू ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। उसे बचाने में पति राजेश भी झुलस गया। उसी दिन जिला अस्पताल में दोनों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...