पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी की छुट्टी में बुआ के घर आए 10वीं के छात्र को नपा के वाहन ने कुचला, इलाज दौरान मौत

गर्मी की छुट्टी में बुआ के घर आए 10वीं के छात्र को नपा के वाहन ने कुचला, इलाज दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की छुट्टी में बुआ के घर आए दसवीं के छात्र को बुधवार शाम खाचरौद नाका रोड पर नगरपालिका वाहन ने कुचल दिया। पेट पर पहिया चढ़ने से पसलियां दब गई। नाक से खून निकला। छात्र ने सिविल अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार इंदौर के इंदिरा नगर निवासी रोहित पिता संजय वर्मा (18) दसवीं में पढ़ता है। मार्च में एक्जॉम देने के बाद 15-20 दिन पहले खाचरौद नाका निवासी बुआ के घर छुट्टी बिताने आया था। बुधवार को रोहित बाइक से बाजार तरफ जा रहा था। शाम 5.30 बजे खाचरौद नाका रोड पर जा रही नगरपालिका वाहन की चपेट में आ गया। बाइक सहित नीचे गिरने से नपा वाहन का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी पसलियां दब गई और अंदरूनी चोट आई। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जावरा लाएं। जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक का गुरुवार सुबह पीएम होगा। पुलिस ने नपा के वाहन को जब्त कर लिया है।

रोहित वर्मा

खबरें और भी हैं...