जिले में 4 लाख 62 हजार श्रमिकों का पंजीयन
रतलाम। जिले में 4 लाख 62 हजार असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया है। जिले में 5 लाख श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य है। सबसे ज्यादा आलोट जनपद में 92,963, जनपद रतलाम में 79,110, जनपद बाजना में 58,886, जनपद सैलाना में 51,742, जनपद जावरा 56,743, जनपद पिपलोदा में 42,779, नगर निगम रतलाम में 36,782 तथा नगर पालिका जावरा में 14,961 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। नगर परिषद् ताल में 4,519, सैलाना में 3,764, आलोट में 5,181, बड़ावदा में 2,861, नामली में 3172, पिपलोदा में 3200 तथा नगर परिषद धामनोद में 3039 श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है।