पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस

लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | ताल रोड स्थित मौलाना पोल्ट्री फॉर्म के दो कर्मचारियों के साथ 50 हजार रुपए की लूट मामले में दूसरे दिन बुधवार को मामला दर्ज नहीं हुआ। घटना शंकास्पद होने से पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। लूट में रुपए गए है लेकिन कर्मचारियों की कोई भूमिका तो नहीं, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। कर्मचारियों के मोबाइल की कॉल डिटेल्स मंगाई है। जिस रूट से वे आए, उस रूट के सीसीटीवी फुटेज तलाशी जा रही है। इनकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

आईए थाना प्रभारी डी.के. जोशी ने बताया जांच के बाद घटना में अन्य आरोपी शामिल हुए तो निश्चित रूप से प्रकरण दर्ज करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। मामला जांच में है, प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। पहले भी इसी पोल्ट्री फॉर्म पर लूट हो चुकी हैं। इस बार गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जोशी ने बताया मंगलवार रात 9 बजे ताल रोड स्थित आरिफ मौलाना के पोल्ट्री फॉर्म पर काम करने वाले कर्मचारी जाहिद खान व चंदू हुसैन ने पुलिस को लूट की जानकारी दी थी। कर्मचारियों का कहना था हमारे साथ मारपीट कर बदमाश रुपए लूटकर ले गए। अभी तो राशि कितनी लूटी यह स्पष्ट नहीं है। रात में मारपीट के बाद चंदू अस्पताल में भर्ती हुआ था जो पुलिस के पहुंचने के पहले भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बयान दर्ज किए। पूछताछ के बाद चंदू को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी जांच के बाद ही मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं...