सेवानिवृत एसआई शर्मा के घर से बुलेट चोरी
जावरा | यातायात इंचार्ज रहे सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर रामसेवक शर्मा निवासी चर्च के पास खारीवाल कॉलोनी के घर से मंगलवार रात बुलेट बाइक चोरी हो गई। उनके पुत्र धीरज शर्मा ने रात 8 बजे बाइक घर के बाहर बरामदे में खड़ी की और बुधवार सुबह उठकर देखा तो नहीं मिली। सिटी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।