अकरम कबाड़ी बने जिला महामंत्री
जावरा | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने वरिष्ठों की सहमति से जिला महामंत्री पद पर अकरम कबाड़ी को मनोनीत किया। मनोनयन पर सर्किट हाउस पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान ने कबाड़ी का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, अभय कोठारी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर आदि मौजूद थे।