14 विद्यार्थियों को साइकिलें बांटी
जावरा | शासकीय मावि बडोदिया में निशुल्क साइकिल वितरण हुआ। अतिथि विधायक जितेंद्र गेहलोत, विधायक प्रतिनिधि प्रभुलाल धाकड़, जितेंद्र हिंगड़, जगदीश धाकड़, प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति जोशी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुनालाल चौधरी, भरतलाल चौधरी ने 14 विद्यार्थियों को साइकिलें बांटी। आभार युनूस जिंदरान ने माना।