आकाश दसेड़ा अध्यक्ष, शाहिद हुसैन सचिव बने
जावरा | हैंडबॉल की खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को जिला हैंडबॉल संघ की सहमति से जावरा हैंडबॉल क्लब का गठन हुआ। अध्यक्ष आकाश दसेड़ा, सचिव शाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष संजय सगरावत, चंचल गादिया, कोषाध्यक्ष शुभम राठौड़ सहित समिति सदस्य यास्मीन खान, अमित यादव, आनंद यादव, वरूण नरसिंगानी, मिथलेश सगरावत, संजय कुशवाह चुने गए। नए पदाधिकारियों का जिला हैंडबॉल संघ सचिव विजय रावल, हैंडबॉल क्लब संरक्षक डॉ.हमीरसिंह राठौर, रितेश जैन आदि मौजूद थे।