पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोवर्धननाथ मंदिर में जन्मोत्सव मना, हवन पूजन के बाद ध्वजा भी चढ़ाई

गोवर्धननाथ मंदिर में जन्मोत्सव मना, हवन-पूजन के बाद ध्वजा भी चढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज ने बुधवार को परशुरामजी का जन्मोत्सव गोवर्धननाथ मंदिर पर मनाया। दोपहर में भगवान परशुरामजी की महाआरती कर प्रसादी बांटी। समाज अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया हवन-पूजन का लाभ सतीश उपाध्याय ने लिया। ध्वज चढ़ाने का लाभ अंजनीनंदन उपाध्याय, रमेशचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, श्याम शर्मा, रवि शर्मा ने लिया। अभिषेक का लाभ शिवदत्त व्यास ने लिया। आरती वरुण श्रोत्रिय, देवेंद्र शर्मा, नीलमणि पंड्या, श्याम शर्मा, डॉ. दिलीप शाकल्य, डॉ.प्रकाश उपाध्याय ने की। मौके पर शन्नालाल ठक्कर, डॉ.देवेंद्र भार्गव, कमल शर्मा, नवीन रावल आदि समाजजन मौजूद थे।

खंडेलवाल ब्राह्मण विप्र समाज ने की आरती - खंडेलवाल ब्राह्मण विप्र समाज ने स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर पर परशुराम जयंती मनाई। समाज के दिनेश दुगोलिया, बद्रीलाल शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पवन शर्मा, सुनील शर्मा, राकेश शर्मा, कपिश शर्मा, हिमांशु शर्मा, चंद्रप्रकाश नवहाल, गगन शर्मा ने भगवान परशुराम की आरती कर प्रसादी वितरित की। समाज अध्यक्ष दुगोलिया ने समाजजन से सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर समरसता बनाए रखने की अपील की।

108 दीपों से की महाआरती

आलोट. परशुराम जयंती पर विट्‌ठल मंदिर में महाआरती व परशुराम चालीसा पाठ का पारायण हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में 108 दीपों से महाआरती हुई। आतिशबाजी के साथ भगवान के जन्म की खुशियां मनाई। प्रसाद बांटा। समाज अध्यक्ष रमेश पाठक, राजेंद्र जोशी ने बताया 13 मई को समाज की गोठ और चल समारोह निकाले जाने का निर्णय हुआ। मौके पर भंवरलाल शर्मा, दिनेश शुक्ला, गोविंद दवे, राजेश जोशी, मुकेश द्विवेदी, अश्विन दुबे, प्रदीप दवे, विपिन दवे, राजेश अग्निहोत्री, दीपक शर्मा, भंवरलाल पाठक, सुमित व्यास आदि मौजूद थे।

22 को निकलेगा चल समारोह

ताल | गोपीनाथ मंदिर पर ब्राह्मण समाज ने व महाआरती की। अध्यक्ष ललित दुबे ने बताया 22 अप्रैल को गोपीनाथ मंदिर से चल समारोह निकालेंगे। यह अंबे माता मंदिर पहुंचेगा। जहां प्रतिभावान छात्रों का सम्मान होगा।

बड़ावदा | नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज ने श्रीराम मंदिर पर परशुरामजी का सुबह अभिषेक व पूजन हुआ। इसके बाद महाआरती कर प्रसादी वितरित की। समाज में सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की। सर्व ब्राह्मण समाज के शांतिप्रिय जोशी, सतीशचंद्र भट्‌ट, डॉ.जेपी शर्मा, कृष्णवल्लभ शर्मा, कमलेश व्यास, प्रभाकर पौराणिक, अनिल अवस्थी, वासूदेव शर्मा, घनश्याम भट्‌ट, संजय रावल, पवन पौराणिक, पंकज व्यास आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...