जैनम ग्रुप की नाकोड़ा तीर्थ यात्रा जुलाई में, विभिन्न स्पर्धाएं हुईं
जावरा | जैनम ग्रुप की पारिवारिक सभा सीताराम बाग में हुई। इस दौरान कपल, बच्चों के लिए अंताक्षरी सहित अन्य मनोरंजक गेम्स हुए। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्रुप के वीरेंद्र सेठिया, आनंद रांका ने बताया सभा की शुरुआत मंगलाचरण व बजरंगबली वंदना के साथ हुई। कपल गेम के विजेता धर्मेंद्र कोलन, लक्की ड्रॉ विजेता शैलेष कांठेड़, सुनिल मेहता रहे। जैनम ग्रुप की तीन दिवसीय नाकोड़ा तीर्थ यात्रा जुलाई में निकलेगी। मौके पर हंसमुख चत्तर, अनिल चपड़ोद, दिलीप पगारिया, अभय कांठेड़, सुनिल मेहता, धर्मेंद्र कोलन, विजय संघवी, वर्धमान बरड़िया, दिलीप जैन, वीरेंद्र सिसौदिया, महावीर डांगी, प्रवीण नवकार आदि मौजूद थे। संचालन संजय झामर ने किया। आभार अंतिम कियावत ने माना।