पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआईजी के निर्देश पर परवलिया से 10 लड़की 8 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़े

डीआईजी के निर्देश पर परवलिया से 10 लड़की-8 लड़के संदिग्ध हालत में पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा/ढोढर | नीमच के एक एनजीओ की सूचना पर रतलाम रेंज डीआईजी जितेंद्रसिंह कुशवाह ने जावरा-नयागांव फोरलेन किनारे स्थित परवलिया बांछड़ा डेरे में दबिश के निर्देश दिए। एएसपी, सीएसपी पांच थानों का पुलिस बल लेकर डेरे पहुंचे और वहां से संदिग्ध हालत में 10 लड़कियों व 8 लड़कों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ देह व्यापार की आशंका में पीटा एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

एएसपी राजेश सहाय, सीएसपी आशुतोष बागरी ने दलबल के साथ सोमवार शाम परवलिया डेरे में दबिश दी। वहां से देह व्यापार की आशंका में युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। रिंगनोद थाना प्रभारी मालवीय ने बताया परवलिया बांछड़ा डेरे से आरोपी श्यामलाल (37), लखन (28) दोनों निवासी बागाखेड़ा, धर्मेंद्र (27) निवासी शिवधाम कॉलोनी देवास रोड उज्जैन, शोएब उर्फ सौरभ (19) निवासी मराठा का वास रतलाम, दीपक राठौर (26) निवासी अशोक नगर उज्जैन, प्रदीप (22) व हरेंद्र कुमार (22) दोनों निवासी मेन बाजार गोगंबा गुजरात, कचरूलाल (40) निवासी गांव चौकी थाना रिंगनोद को गिरफ्तार किया है। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं...