पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुरामजी को लेकर वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट से ब्राह्मण समाज नाराज

भगवान परशुरामजी को लेकर वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट से ब्राह्मण समाज नाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार दोपहर एक वाट्सएप ग्रुप पर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि मोहन पटेल के मोबाइल नंबर से ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। यह पोस्ट वायरल होते ही समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।

शाम 7 बजे समाजजन ने अकेला हनुमान मंदिर परिसर में बैठक बुलाई। इसमें कुछ लोग इकट्ठा हुए लेकिन समाज अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी नहीं पहुंचे। इस बीच भाजपा नेता पटेल ही बैठक में पहुंच गए और सफाई दी कि मेरे ड्राइवर को मोबाइल क्लियर करने के लिए दिया था, उसने यह पोस्ट गलती से फारवर्ड कर दी। फिर भी यदि समाज आहत हुआ तो माफी मांगते हैं। इसके बाद समाज के ज्यादातर लोगों ने मामला खत्म करने की बात कही लेकिन कुछ युवक थाने में आवेदन देने पर अड़े रहे। आखिर में तय हुआ कि एक-दो दिन बाद परशुराम जयंती की तैयारी को लेकर समाज की बैठक होगी। इसमें मामला रखेंगे और सर्वानुमति से जो निर्णय होगा, उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी लोग चले गए। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को फोन लगाया लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया।

खबरें और भी हैं...