पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांवरिया कॉलोनी के लोग सुविधा से वंचित, टैक्स दिया, अब कॉलोनी वैध कराने की मांग

सांवरिया कॉलोनी के लोग सुविधा से वंचित, टैक्स दिया, अब कॉलोनी वैध कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध कॉलोनियां वैध नहीं होने की दशा में कॉलोनीवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब हमने टैक्स जमा करा दिया तो फिर मूलभूत सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है। यदि विकास शुल्क संबंधी कोई टैक्स बकाया है तो वो संबंधित कॉलोनाइजर से वसूल करें और सड़क, पानी आदि जो सुविधाएं हमें नहीं मिल रही हैं, दिलवाएं।

ये गुहार सांवरिया कॉलोनी के रहवासियों ने सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा से लगाई। कॉलोनीवासियों ने बताया कॉलोनी के 42 लोगों ने 1 लाख 60 हजार का टैक्स जमा करा दिया है। कॉलोनी को हैंडओवर कर हमें मूलभूत सुविधा दिलाएं। इस पर नगरपालिका अध्यक्ष दसेड़ा ने कहा जब तक कॉलोनी का विकास शुल्क जमा नहीं होगा, तब तक कॉलोनी हैंडओवर नहीं हो सकती। इस कारण मूलभूत सुविधा नहीं दी जा सकती। कॉलोनीवासियों ने कहा यदि समस्याओं काे हल नहीं किया तो कॉलोनीवासियों को न्यायालय की शरण लेना पड़ेगी। मौके पर डॉ.सुरेश पाटीदार, सुभाष पाटीदार, मदनलाल गोयल, नवीन रावल, भेरूलाल दुबे, अरविंद जैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...