28 दिव्यांगों को आज बांटेंगे मोटराईज्ड ट्रायसिकल
जावरा | सामाजिक न्याय विभाग और नगरपालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मोटराईज्ड ट्रायसिकल वितरण समारोह होगा। इसमें भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा लगाएं गए कैंप में चयनित 28 दिव्यांगों को बेटरी से चलने वाली ट्राइसिकल भेंट की जाएगी। अतिथि केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत रहेंगे। अध्यक्षता विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय करेंगे। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश सोनी रहेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, उपाध्यक्ष पवन सोनी, सीएमओ एपीएस गहरवार ने बताया आयोजन सीतारामबाग में सुबह 8.30 बजे होगा। उन्होंने दिव्यांगों सहित गणमान्य नागरिकों से शामिल होने की अपील की।