गर्भाशय का 3 बार ऑपरेशन फिर इंदौर रैफर कर दिया
रतलाम | जावरा की एक महिला का गर्भाशय का ऑपरेशन तीन बार करने के बाद भी मामला नहीं संभलने पर इंदौर रैफर करने का आरोप जिला अस्पताल के डॉक्टर राज दुलानी पर लगाया है। डॉक्टर पर पांच हजार रुपए लेने का भी आरोप है। जावरा के इकबालगंज के दशरथ माली ने बताया प|ी प्रमिला को गर्भाशय (बच्चेदानी) की तकलीफ थी। उसका 5 अप्रैल को जिला अस्पताल में डॉ. राज दुलानी से ऑपरेशन करवाया। उन्होंने इसके 5 हजार रुपए लिए। तीन दिन बाद प्रमिला को रक्त बहने लगा तो अस्पताल आए तो उन्होंने फिर ऑपरेशन कर दिया। कुछ दिन बाद फिर रक्त बहने लगा। अस्पताल आए तो डॉक्टर ने फिर ऑपरेशन कर दिया। मंगलवार को फिर रक्त बहने लगा तो इंदौर रैफर कर दिया।
गलत हैं आरोप- डॉ. राज दुलानी का कहना है दूसरी, तीसरी बार सिर्फ एक-दो टांके लगाए थे, स्थिति ठीक नहीं होने पर रैफर किया है। बाकी आरोप गलत है।