बिना वर्कआॅर्डर के हो रहा पेचवर्क, सीएमओ से शिकायत
जावरा | बिना टेंडर और वर्कआॅर्डर के शहर में पेचवर्क व स्पीड ब्रेकर बनाएं जाने को लेकर नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता मुस्तकीम मंसूरी ने बुधवार को नपा सीएमओ एपीएस गहरवार को आवेदन दिया। जिसमें बताया नगर में बिना टेंडर और वर्कआर्डर के डामर सड़कों का पेचवर्क और स्पीडब्रेकर बनाए जा रहे हैं। इससे शासन को नुकसान हो रहा है। नगरपालिका ने मनमाने तरीके से लाखों रुपए के कार्य करवाएं। ये सब ठेकेदारों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए। उन्होंने मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगरपालिका सीएमओ गहरवार ने कहा मामला दिखवाएंगे।