पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 खिलाड़ी ने कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की

45 खिलाड़ी ने कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | जी तोकु काई कराते डो इंडिया की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा स्टेशन रोड स्थित टाइगर्स कराते अकादमी पर हुई। इसमें 5 ब्लैक बेल्ट सहित 45 खिलाड़ियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। रतलाम जिला कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सचिव बलवंतसिंह देवड़ा ने बताया भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा के नेतृत्व में विजय मंडवारिया ने खिलाड़ियों की परीक्षा ली। इसमें ब्लैक बेल्ट में दिशा निगम, निर्मल जाट, दीपक खराड़ी, जितेंद्र राठौड़ और पुनीत ऊंटवाल, अन्य कलर बेल्ट के लिए 40 खिलाड़ियों ने परीक्षा दी। आखिर में अतिथि सीएसपी आशुतोष बागरी ने ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया। समर्थ संगिनी की संचेती पंवार ने कराते का पावर डेमो दिया। पिंकी मालवीय, सूरज केसरी, तृप्ति राजपूत, मोनिका सैनी, संध्या राठौर, जया जादम, संध्या पाटीदार, चंद्रबाला पाटीदार, पूजा पाटीदार, मेघा सोलंकी, प्रीति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कराते खिलाड़ी सोनम सूर्यवंशी ने, आभार आयुष रावल ने माना।

खबरें और भी हैं...