पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 माह बाद तालनाका में नई टंकी से होगा जलप्रदाय, अब बानीखेड़ी डेम से पानी लाएंगे

3 माह बाद तालनाका में नई टंकी से होगा जलप्रदाय, अब बानीखेड़ी डेम से पानी लाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालनाका क्षेत्रवासियों को जल्द नई पेयजल टंकी से जलवितरण किया जाएगा। इसके लिए फिल्टर प्लांट से टंकी और टंकी से लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। तीन माह में जल सप्लाई शुरू हो जाएगी। मलेनी नदी में जलस्तर कम होने की दशा में जलापूर्ति के लिए बानीखेड़ी डैम से पानी लाने की कार्ययोजना मंजूरी के लिए जिला योजना समिति की बैठक में रखी जाएगी।

यह निर्णय बुधवार को जलकल एवं सीवरेज समिति की बैठक में जलकल सभापति अजयसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा की उपस्थिति में हुआ। तालनाका क्षेत्र में बनी पेयजल टंकी को भरने के लिए फिल्टर प्लांट से टंकी तक नवीन पाइपलाइन डाली जाएगी। इधर तालनाका क्षेत्र के वार्ड 2 से 8 तक में लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए तालनाका चौराहे से अस्तबल, महेंद्र नगर, फूलशाह बाबा की दरगाह से नानासाहब का मोहल्ला, अली होटल से हम्मालपुरा मसजिद तक पाइपलाइन बिछेगी। इधर पुरानी धानमंडी स्थित टंकी जर्जर हो चुकी है, उसकी मरम्मत और फिल्टर प्लांट में जरूरी मरम्मत कराए जाने का निर्णय सर्वानुमति से लिया गया। बैठक में जलकल समिति सदस्य सुमन मेहता, सेराज बी, नसीम बी, विद्या धाकड़, नपा इंजीनियर अरविंद गंगराड़े, जलकल प्रभारी फतेहलाल माली, सावनकुमार, संजय सैनी आदि मौजूद थे।

जलापूर्ति को लेकर चर्चा करते जलकल सभापति व समिति सदस्य।

बड़ावदा और बानीखेड़ी डेम है वैकल्प

नगरपालिका 30 जून तक एक दिन छोड़कर लोगों को जलप्रदाय करेगी। इसके बाद यदि पानी की कमी रही तो शासन स्तर पर बड़ावदा डेम का पानी मलेनी तक लाने के लिए प्रभारी मंत्री से लेकर कलेक्टर तक पत्र के माध्यम से मांग की जाएगी। इसके अलावा भविष्य में नगरवासियों को जलसंकट का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए बानीखेड़ी डेम का पानी मलेनी तक लाने की कार्ययोजना बनाई है। खोजनखेड़ा में कुआं बनाकर पहले डेम का पानी उसमें लाएंगे। इसके बाद 12 इंची पाइपलाइन मलेनी तक डाली जाएगी ताकि जलापूर्ति हो सके।

खबरें और भी हैं...