पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से विस्तार अधिकारी घायल

कार की टक्कर से विस्तार अधिकारी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताल | जावरा-आगर टू-लेन पर सोमवार शाम 4 बजे कार की टक्कर बाइक सवार ग्राम विस्तार अधिकारी घायल हो गए। स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया। ग्राम विस्तार अधिकारी तानसिंह पिता करणसिंह मुनिया (35) निवासी चापानेर थाना पेटलावद जिला झाबुआ बाइक से आगर जिले के बड़ौद ड्यूटी पर जा रहे थे। ताल से एक किमी दूर बांठिया वेयर हाउस के सामने तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। तानसिंह गंभीर घायल हो गए। उनकी जेब से 48 हजार रुपए गिर गए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर तानसिंह के सुपुर्द किए। घायल तानसिंह को जावरा निवासी सैयद मसूद हसन ने राहगीरों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...