नामली | बसों का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को बस ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। बसें नहीं चलने से सैकड़ों यात्री परेशान हुए। बस स्टैंड पर दिनभर सन्नाटा रहा। जिन्हें अत्यावश्यक कार्यों से यात्रा करना थी उन्होंने निजी वाहनों की मदद ली। ट्रेनों में भी खासी भीड़ रही।
बाजना | बाजना में भी बसें नहीं चलने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। रतलाम, उज्जैन, इंदौर, बांसवाड़ा, कुशलगढ़, शिवगढ़, जावरा-सैलाना आदि क्षेत्रों में यात्रा करने वाले नागरिकों को बसें नहीं मिली।