पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेवातीपुरा : मवेशी बांधने, अतिक्रमण की शिकायत

मेवातीपुरा : मवेशी बांधने, अतिक्रमण की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेवातीपुरा स्थित गली में अतिक्रमण, मवेशी बांधने की शिकायत रहवासियों ने सीएमओ से की है। रहवासियों ने सफाई करवाने तथा सीसी निर्माण की मांग की है। इनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों को मामले की शिकायत कर चुके हैं कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि रहवासी साहेबा मेव के नाम से सीएम हेल्पलाइन पर जो शिकायत की, उसे निराधार बताते हुए खत्म कर दी। अधिकारी केवल नोटिस देने तक सीमित है। नपा स्वास्थ अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया शिकायत के बाद सोमवार शाम हमने मौका देखा है। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर समझाइश दी। अतिक्रमण करने वालों के नाम लिख और फिर उन्हें भूमि स्वामित्व दस्तावेज पेश करने लिए नोटिस दिए है। मंगलवार को नोटिस तामिल होंगे। एक-दो दिन में जवाब पेश करने के लिए कहा है। दस्तावेजों की जांच के बाद यदि गली व अतिक्रमण वाला स्थल शासकीय हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...