पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24वीं बटालियन कर्मचारी साख सहकारी संस्था संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 21 से

24वीं बटालियन कर्मचारी साख सहकारी संस्था संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 21 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24वीं बटालियन कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित के संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 21 मई से शुरू होगी। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

रिटर्निंग अधिकारी आर.सी. बामनिया ने बताया संचालक मंडल में 11 सदस्यों के लिए चुनाव होना हैं। सामान्य वर्ग के लिए 10, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1 पद है। 21 मई को दोपहर 2 बजे संस्था कार्यालय पर नामांकन पत्र भरे जाएंगे। दोपहर 3 बजे नामांकन पत्रों की जांच और वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 मई को दोपहर 12 से नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी, इसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन कर चुनाव चिह्न आवंटित करेंगे। 28 मई को सुबह 9 बजे मतदान शुरू होंगे, इसके बाद मतगणना होगी। 29 मई को सुबह 11 से 12 बजे तक रिक्त स्थानों के लिए सहयोजन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सोसायटियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सूचना जारी की जाएगी। 2 जून को दोपहर 12 बजे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सोसायटियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन होंगे।

खबरें और भी हैं...