पाटीदार जिलाध्यक्ष, नायक जिला महामंत्री बने
जावरा | हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत की बैठक रविवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय सह संयोजक कमलेश सिंह एवं प्रांत अध्यक्ष आशीष बसु की सहमति से उज्जैन विभाग संयोजक नेपालसिंह डोडिया ने मंच के जावरा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष अनिल पाटीदार निवासी आंबा और जिला महामंत्री रमेश नायक निवासी आलोट को बनाया गया है।