मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 25 का चयन
जावरा | लायंस नेत्र चिकित्सालय द्वारा गांव मावता में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें रियावन, रानीगांव, होली हनुमानजी, कालूखेड़ा, कंसेर, बछोड़िया, झातला के 150 मरीजों की जांच की गई। 25 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया। अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल कुमावत, जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा, कांग्रेस नेता रोशनलाल जैन, समाजसेवी कचरूलाल धनगर थे। स्वागत सुजानमल कोचट्टा, जेपी श्रीवास्तव, विजय कुमिया, दिनेश चौहान, पूरणसिंह राठौर ने किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोगियों काे नि:शुल्क दवाई व चश्मे बांटे गए। जानकारी अनिल धारीवाल ने दी।