पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, कलशयात्रा के बाद महाआरती और भंडारा हुआ

मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा, कलशयात्रा के बाद महाआरती और भंडारा हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकल पंच फूलमाली समाज द्वारा बड़ा मालीपुरा श्रीराम मंदिर पर मनाए जा रहे प्राण-प्रतिष्ठा व ध्वजारोहण महोत्सव के समापन पर मंदिर पर हवन-पूजन के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।

सुबह 8 बजे मठ मंदिर से कलशयात्रा शुरू हुई। इसमें सबसे आगे बैंडबाजों व ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा थिरके। बग्घी में विराजित भगवान की प्रतिमा, झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सैकड़ों की तादाद में महिलाओं ने कलश उठाए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। इसके बाद मंदिर व राम झरोखे में विधि-विधान के साथ भगवान की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके अलावा स्व. प्यारीबाई-धन्नालाल धनोतिया की प्रतिमा का अनावरण किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद महाआरती व भंडारा हुआ। जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

इनकी लगी बोलियां- हनुमानजी, तेजाबाबजी, संत विश्वामित्रजी, संत तुलसीदासजी प्रतिमा स्थापना, ध्वजादंड स्थापना, मुख्य कलश उठाने, घोड़ों पर बैठने, भगवान को भोग लगाने, महाआरती, चंवर ढाेने की बोलियां लगाई। इसमें समाजजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कलशयात्रा के दौरान सिर पर कलश लेकर चलती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...